25.4 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

डीवीसी की लापरवाही से अटकी सरकार की जलापूर्ति योजनाएं, एनओसी में हो रही देरी से जनता परेशान

डीवीसी की लापरवाही निरसा-गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं एनओसी के अभाव में ठप, डीवीसी पर नाराज दिखे उप विकास आयुक्त

धनबाद (झारखंड) – डीवीसी की लापरवाही, नगर विकास विभाग और पेयजल आपूर्ति योजनाओं के लिए Damodar Valley Corporation (DVC) की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) समय पर जारी नहीं किए जाने से झारखंड सरकार की कई अहम योजनाएं ठप पड़ गई हैं। शुक्रवार को उप विकास आयुक्त सादात अनवर और नगर आयुक्त रवि राज शर्मा ने डीवीसी और जुडको के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस समस्या पर गंभीर चिंता जताई।

एनओसी न मिलने से तीन बड़ी योजनाएं प्रभावित

जुडको (Jharkhand Urban Infrastructure Development Company Ltd) के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि निरसा-गोविंदपुर ग्रामीण जलापूर्ति योजना, पीएचईडी 1 और अन्य दो परियोजनाएं एनओसी नहीं मिलने की वजह से रुकी हुई हैं
वाटर चार्ज का अग्रिम भुगतान 8 जून 2024 को डीवीसी को कर दिया गया था, फिर भी डीवीसी की तरफ से न तो अनुमति मिल रही है और न ही सहयोग

स्थल परिवर्तन की बात कहकर बनाई जा रही देरी

पूर्व में चयनित इंटेक वेल स्थल का सॉइल टेस्टिंग पूरा हो चुका था, लेकिन डीवीसी ने 28 दिसंबर 2024 को स्थल परिवर्तन की मांग की।
नए स्थल के लिए सभी दस्तावेज जमा करने के बावजूद डीवीसी सॉइल टेस्टिंग की अनुमति नहीं दे रहा है, जिससे कार्य मानसून से पहले पूरा नहीं हो पाएगा।

उप विकास आयुक्त ने जताई नाराजगी

उप विकास आयुक्त सादात अनवर ने कहा कि “राज्य सरकार की योजनाओं को समय पर लागू करना हमारी प्राथमिकता है। लेकिन डीवीसी की ओर से एनओसी जारी करने में अनावश्यक बाधा उत्पन्न करने के कारण जिले की बड़ी आबादी योजनाओं से लाभान्वित नहीं हो पा रही है।”

यह भी पढ़े : पटना की सबसे बड़ी दवा मंडी में नारकोटिक्स दवाइयों की तस्करी का भंडाफोड़, ड्रग विभाग की छापेमारी में बड़ा खुलासा

बैठक में शामिल थे डीवीसी और जुडको के शीर्ष अधिकारी

इस समीक्षा बैठक में डीवीसी के जीएम (सिविल) आर.के. सिन्हा, जुडको के कई वरिष्ठ अधिकारी और जिले के प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54
Video thumbnail
अधिकारी उंदण्ड हो रहे हैं उनका हिसाब BJP की सरकार आएगी तो किया जाएगा,DC द्वारा ज्ञापन रिसीव के लिए
04:55
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे...
02:54
Video thumbnail
JSSC JPSC CGL समेत तमाम परीक्षाओं में धांधली के खिलाफ जिला मुख्यालय धनबाद में भाजपा का आंदोलन Live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular