29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पंचायत दुधानी की सोशल ऑडिट जनसुनवाई में भारी अनियमितताओं का खुलासा — 39 लाख से अधिक की रिकवरी लंबित…

देवघर: पालोजोरी प्रखंड अंतर्गत पंचायत दुधानी में सोशल ऑडिट यूनिट झारखंड द्वारा आयोजित पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में बड़े पैमाने पर वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं का पर्दाफाश हुआ है। यह जनसुनवाई 28 नवंबर 2025 से 04 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई, जिसमें बीआरपी प्रदीप राउत, परमेश्वर हसदा तथा वीआरपी मुकेश मंडल, राजेश रोशन हेंब्रम, सत्यनारायण यादव और लखाय पहाड़िया शामिल रहे।

जनसुनवाई के दौरान सोशल ऑडिट टीम ने कई गंभीर खामियों का खुलासा किया। रिपोर्ट में कुल रिकवरी 1,17,409 रुपये, तथा जुर्माना 1,986 रुपये दर्शाया गया है। बड़ी बात यह है कि कुल 39 लाख 33 हजार 333 रुपये की अतिरिक्त रिकवरी के मामले भी सामने आए हैं, जो वित्तीय अनियमितताओं की गंभीरता को दर्शाते हैं।

ऑडिट में सामने आई प्रमुख अनियमितताएँ

  • 76 योजनाओं की राशि सहायक अभियंता के हस्ताक्षर के बिना ही भुगतान कर दी गई।
  • पंचायत में 245 मनरेगा योजनाएँ, 82 आवास और अबुआ आवास योजनाएँ संचालित पाई गईं।
  • जांच में 56 फाइलें अप्राप्त मिलीं।
  • 9 योजनाएँ पूरी तरह गायब, जबकि उन योजनाओं की पूरी राशि की निकासी पहले ही की जा चुकी थी।

सामग्री आपूर्ति पर गंभीर सवाल

वेंडर सत्यापन के दौरान किसी भी सामग्री आपूर्ति से संबंधित एक भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं मिला, जबकि योजनाओं में निरंतर सामग्री आपूर्ति का भुगतान दर्शाया गया है। इससे योजनाओं में फर्जी बिलिंग और कागजी सामग्री आपूर्ति की आशंका गहरी हो गई है।

सोशल ऑडिट रिपोर्ट के सामने आने के बाद पंचायत प्रशासन में हड़कंप मच गया है। संबंधित अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संभावना प्रबल मानी जा रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular