33.9 C
Jharkhand
Wednesday, June 3, 2026

गीता जयंती पर विहिप-बजरंग दल द्वारा शौर्य दिवस कार्यक्रम आयोजित…

धनबाद: विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त नेतृत्व में गीता जयंती के उपलक्ष्य में शौर्य दिवस का आयोजन गोविंदपुर स्थित खिल कनाली ठाकुरवाड़ी प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विपिन मंडल ने की।

वक्ताओं ने 1992 की ऐतिहासिक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय हिंदू समाज का शौर्य प्रकट हुआ था और श्रीराम जन्मभूमि से कलंकी ढांचा हमेशा के लिए समाप्त हो गया। वक्ताओं का कहना था कि उसी प्रकार हिंदू समाज को अपने शौर्य और एकता को बनाए रखना है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रांतीय सत्संग प्रमुख रंजन कुमार सिन्हा ने कहा कि हिंदू समाज को अपना शौर्य कायम रखना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की चुनौती का सामना मजबूती से किया जा सके।

मौके पर लक्ष्मीनारायण पुरी ने गीता के उपदेशों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया और जीवन में धर्म, कर्तव्य एवं अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया।

कार्यक्रम के दौरान विश्व हिंदू परिषद के गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष के रूप में कपिल गोस्वामी की आधिकारिक घोषणा की गई।

कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोग

  • विभाग संगठन मंत्री — दीपक मंडल
  • जिला उपाध्यक्ष — गणेश राय
  • जिला सत्संग प्रमुख
  • विहिप गौरक्षा विभाग गोविंदपुर प्रखंड अध्यक्ष — अनिल कुमार
  • परमेश्वर गोस्वामी, अपूर्व मंडल
  • गोविंदपुर संतसंग प्रमुख — अनूप साह
  • रामरक्षक गिरी, अमित प्रजापति
  • एवं दर्जनों स्थानीय कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ और गीता जयंती के संदेश के साथ शौर्य और धर्म की भावना पर बल दिया गया।

 

spot_img
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43
Video thumbnail
आवारा कुत्तों के आतंक से अब मिलेगी निजात,झरिया में निगम ने चलाया अभियान, ले जाया गया वैटनरी हॉस्पिटल
02:24
Video thumbnail
गिरिडीह:रात में सो रहे दंपती की निर्मम हत्या,घायल पत्नी ने धनबाद में इलाज के दौरान तोड़ा दम
03:13
Video thumbnail
जमुआ:मइयां सम्मान योजना सत्यापन को लग गयी इतनी भीड़ की मच गई अफरातफरी...
02:45
Video thumbnail
झरिया:बलियापुर स्टैंड के निकट मिला अज्ञात युवक का श'व,मौके पर पुलिस जांच में जुटी...
01:05
Video thumbnail
स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ेगी रफ्तार, धनबाद में 120 स्वास्थ्यकर्मियों को मिली नियुक्ति
04:47
Video thumbnail
कम फिस में कोचिंग व हजारों की संख्या में रिजल्ट देना नही पच रहा बड़े कोचिंग माफियाओं को:खान सर
00:42
Video thumbnail
सात लोगों की मौत वाले सड़क हादसे की बस पर पुलिस का शिकंजा,नाम और रंग बदल कर बंगाल-बिहार दौड़ रही थी..
00:42
Video thumbnail
सात जिंदगियां लीलने वाली बस पर कार्रवाई, बंगाल टाईगर से वंदे भारत बन चल रही थी सड़क पर...
00:57
Video thumbnail
श्री श्याम भक्त मंडल के स्वर्ण जयंती महोत्सव की सफलता पर सम्मान समारोह, सहयोगियों का जताया आभार...
01:15

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!