32.6 C
Jharkhand
Friday, May 15, 2026

सारण में सी आई एस एफ से भरी बस को ट्रक ने मारी टक्कर। 25जवान घायल…

कई गंभीर रूप से घायल जवानों को पटना रेफर किया गया।

छपरा: विधान सभा चुनाव की तैयारियों के बीच बुधवार की सुबह छपरा-सिवान मुख्य मार्ग (NH-531) पर एक बड़ा हादसा हो गया। इलेक्शन ड्यूटी पर जा रहे CISF जवानों से भरी बस रसूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गांव के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक से टकरा गई। घटना मंगलवार के सुबह 3 बजे की बताई जा रही है।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और अंदर बैठे जवान चीखने-चिल्लाने लगे। हादसे में 25 से अधिक जवान घायल हो गए हैं।

घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर कौशलेंद्र कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सभी गंभीर रूप से घायल जवानों को एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और लालहलादपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में तैनात एंबुलेंसो के द्वारा छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन हरकत में आया और घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

मौके पर एकमा एडीपीओ राजकुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. अरुण कुमार , और रसूलपुर थानाध्यक्ष राहुल कुमार एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया।

एसडीपीओ राजकुमार ने बताया कि बस में कुल 40 CISF जवान सवार थे। ये सभी जवान दिल्ली से ट्रेन द्वारा सिवान स्टेशन पहुंचे थे। वहां से बस के जरिए छपरा जिले के डोरीगंज में चुनाव ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। रास्ते में NH-531 पर रसूलपुर थाना क्षेत्र के पाण्डेय छपरा गांव के पास एकमा के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बस में जोरदार टक्कर मार दी।

जवानों के मुताबिक, टक्कर इतनी भयावह थी कि कई जवान सीट से उछलकर बस के फर्श पर गिर पड़े। बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और शीशे बिखर गए। जवानों ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे और घायलों को बस से निकालन में मदद की

घटना के बाद प्रशासन ने मौके का निरीक्षण किया और घायलों के इलाज की व्यवस्था की। फिलहाल सभी घायल जवानों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक छोड़ कर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद अंचल अधिकारी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, स्थानांतरण और जांच की मांग
05:16
Video thumbnail
सीएम सम्राट चौधरी पैदल पहुंचे आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय,PM मोदी की अपील का दिखने लगा असर...
00:30
Video thumbnail
NEET पेपर लीक पर झामुमो का फूटा गुस्सा, धनबाद में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन
06:32
Video thumbnail
,जमुआ लूट कांड का खुलासा पुलिस ने तीन अपराधियों को किया गिरफ्तार, लूटे गए सामान बरामद
03:27
Video thumbnail
गोविंदपुर प्रखंड अंतर्गत आसनबनी 2 पंचायत में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास
03:59
Video thumbnail
बीजेपी ने कतरास मोड़ से चार नंबर टैक्सी स्टैंड तक पदयात्रा व अभिनंदन समारोह,पहुचे सांसद ढुल्लू महतो
02:54
Video thumbnail
पेट्रोल की किल्लत की अफवाह से झरिया के पंपों पर भीड़
01:05
Video thumbnail
ECL मुगमा एरिया की बराकर इंजीनियरिंग फायर वर्क्स में अपराधियों का तांडव, लगभग 5-6 टन स्क्रैप
03:51
Video thumbnail
उड़ीसा का नंदनकानन जू — बच्चों और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने वाली अद्भुत दुनिया
07:09
Video thumbnail
ईंधन की कमी को लेकर फैली अफवाहों के चलते आज धनबाद के ज्यादतर पेट्रोल पंपों
06:29

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!