32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

कुंडहित के छठ घाटों पर व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया पहला अर्घ्य…

आस्था और उत्साह से सराबोर दिखे घाट, मंगलवार को उदयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देंगे व्रती

जामताड़ा:आस्था के महापर्व छठ पूजा के तीसरे दिन सोमवार को कुंडहित प्रखंड के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
व्रतियों ने विधि-विधान से अस्ताचलगामी सूर्य (डूबते भास्कर) को पहला अर्घ्य अर्पित किया और छठी मईया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्य रूप से कुंडहित मुख्यालय स्थित राजबॉंध घाट, बरमसिया का शीला नदी घाट और बनकाटी नतून बॉंध पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में पूजा की थाल सजाकर छठ गीत गाती हुई घाटों तक पहुंचीं।

दोपहर से ही घाटों पर चहल-पहल शुरू हो गई थी। खरना संपन्न होने के बाद व्रतियों ने निर्जला उपवास रखते हुए सायंकाल सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया। घाटों पर सुरक्षा और सफाई की भी उचित व्यवस्था देखी गई।

जानकारों के अनुसार छठ पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होती है। इसके बाद खरना, फिर पहला अर्घ्य (अस्ताचलगामी सूर्य को) और अंत में दूसरा अर्घ्य (उदयगामी सूर्य को) देकर यह पर्व संपन्न होता है।
व्रतियों का यह व्रत पूर्णतः निर्जला होता है और अत्यंत कठिन माने जाने के बावजूद श्रद्धा के साथ निभाया जाता है।

कुंडहित के सभी घाटों पर भक्ति का विशेष माहौल रहा। जैसे-जैसे सूर्य अस्त की ओर बढ़े, श्रद्धालुओं ने जल में खड़े होकर छठ गीतों के बीच सूर्य देव को पहला अर्घ्य दिया।
मंगलवार की सुबह व्रती उदयमान सूर्य को दूसरा और अंतिम अर्घ्य देंगे, जिसके बाद व्रत का समापन होगा और प्रसाद वितरण किया जाएगा।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular