26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बाबूलाल मरांडी का बड़ा आरोप: हेमंत सरकार रच रही है हत्या और फर्जी मुकदमों की साजिश

गिरिडीह में प्रेसवार्ता के दौरान नेता प्रतिपक्ष ने जताई आशंका, कहा – मुझे और मेरे परिवार को खतरा है

गिरिडीह: झारखंड की राजनीति में एक बार फिर गरमाई सियासत, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने गिरिडीह में एक प्रेसवार्ता के दौरान झारखंड की हेमंत सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने या फर्जी मुकदमों में फंसाने की गहरी साजिश रची जा रही है।

मरांडी ने दावा किया कि उन्हें यह जानकारी उनके विश्वस्त सूत्रों से मिली है और कभी भी उनके खिलाफ कोई बड़ी कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने राज्य सरकार और प्रशासन के कुछ अधिकारियों पर सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पूरा तंत्र उन्हें झूठे मामलों में फंसाने या कोई अप्रिय घटना करवाने की साजिश कर रहा है।

यह भी पढ़े : दामोदर नदी हादसा: 2 युवकों की मौत, NDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

“मैं डरने वाला नहीं, जनता के लिए लड़ता रहूंगा” – बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने स्पष्ट किया कि वे लगातार झारखंड के गरीबों, शोषितों और युवाओं की आवाज बनकर हेमंत सरकार की नीतियों और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा:“मैं जेएसएससी और सीजीएल जैसी परीक्षाओं में अनियमितता, बालू-पत्थर-जमीन माफिया, शराब घोटाला और कोयला माफिया जैसे मामलों में हेमंत सरकार को घेरता आया हूं। इसी कारण मुझे निशाना बनाया जा रहा है।”

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि अगर उनके या उनके परिवार के साथ कोई भी अनहोनी होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी हेमंत सरकार और उसमें शामिल भ्रष्ट अधिकारियों की होगी।

राजनीतिक बयानबाज़ी या सच्ची चेतावनी? विपक्ष और जनता में हलचल

मरांडी के इस बयान के बाद झारखंड की राजनीति में हलचल मच गई है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा के कई जिला और क्षेत्रीय नेता मौजूद थे, जिनमें महादेव दुबे, संदीप डंगायच, कामेश्वर पासवान और मनोज संघई शामिल हैं।

राज्य सरकार की ओर से इस आरोप पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया फिलहाल नहीं आई है, लेकिन भाजपा इसे लेकर अब और आक्रामक रुख अपना सकती है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular