28.8 C
Jharkhand
Saturday, July 25, 2026

“बम” बनाम “पानी”: राहुल गांधी के बयान पर भाजपा का करारा जवाब…

process aws

नई दिल्ली(NEW DELHI):कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा चुनावी गड़बड़ियों पर दिए गए ‘परमाणु बम’ जैसे बयान ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के पास निर्वाचन आयोग की कथित भूमिका के खिलाफ ऐसे ‘निर्णायक’ सबूत हैं, जो सामने आने पर ‘बम की तरह फटेंगे’ और आयोग के पास ‘छिपने की कोई जगह नहीं बचेगी’।

इस बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी को ‘बम की तरह फटने’ के बजाय ‘ठंडे पानी की तरह बहने’ की जरूरत है।

“क्या राहुल गांधी बम की तरह फटेंगे? उनका काम ही फटना है। यह भाषा अलोकतांत्रिक और धमकी भरी है,” पात्रा ने कहा।

पात्रा ने राहुल गांधी की भाषा की तुलना ‘हिंदी फिल्मों के खलनायक’ से करते हुए कहा कि एक हाथ जेब में डालकर धमकाने का अंदाज़ लोकतंत्र के नेता को शोभा नहीं देता। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में यदि किसी के पास ठोस सबूत हैं, तो सुप्रीम कोर्ट या लोकतांत्रिक मंचों का सहारा लेना चाहिए, न कि धमाकेदार शब्दों का।

 क्या है असल मुद्दा?

राहुल गांधी ने संकेत दिया है कि उनके पास चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी से जुड़े ‘निर्णायक प्रमाण’ हैं। लेकिन इन तथ्यों को सार्वजनिक करने से पहले दिए गए ऐसे बयानों ने विषय को मुद्दे से हटाकर शब्दों की गर्मी पर ला खड़ा किया है।

spot_img
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
सरकारी जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयतों और जांच करने पहुंचे
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52
Video thumbnail
धनबाद:कुंभ नाथ सिंह ने किया भूमि पूजन, विनोद बिहारी चौक में बनेगा सार्वजनिक शिव-हनुमान मंदिर...
02:28

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular