25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

बिल्डर रवि बुंदेला मेयर चुनाव की रेस में उतरे, किया चुनाव लड़ने का ऐलान…

निगम की बदहाली को देख राजनीति में आए, कहा—धनबाद अब पारदर्शी और जवाबदेह नेतृत्व का हकदार

धनबाद: उद्यमी एवं जाने-माने बिल्डर रवि बुंदेला ने धनबाद नगर निगम के महापौर पद की दौड़ में उतरने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में लंबे अनुभव के साथ बुंदेला का कहना है कि अब धनबाद को व्यवसायिक समझ, अनुशासन और पारदर्शिता पर आधारित शहर सरकार की जरूरत है।

बुंदेला वर्षों से शहरी ढांचे, समयबद्ध प्रोजेक्ट निष्पादन और तकनीकी दक्षता आधारित कामकाज में सक्रिय रहे हैं। उनका मानना है कि 55 वार्डों का प्रबंधन किसी बड़े प्रोजेक्ट की तरह है, और जो व्यक्ति प्लानिंग और एग्जीक्यूशन समझता है वही शहर को बेहतर दिशा दे सकता है।

राजनीति में नए होने के बावजूद बुंदेला लंबे समय से मोहल्लों की जमीनी समस्याओं—पानी की किल्लत, टूटी सड़कें, नालों की सफाई और आधारभूत सुविधाओं के रखरखाव—को लेकर सक्रिय रहे हैं। कई वार्डों में उनकी सुलभता और त्वरित हस्तक्षेप ने स्थानीय लोगों के बीच विश्वास भी बढ़ाया है।

धनबाद की बदहाल नगर सेवाओं को राजनीति में आने की मुख्य वजह बताते हुए उन्होंने कहा,
“धनबाद मेरे दिल में बसता है। मैं जमीन पर रहकर काम करना चाहता हूं। शहर को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है जो खुद जाकर निरीक्षण करे और जवाबदेही तय करे।”

बुंदेला ने शहर के लिए 6 प्रमुख वादों का रोडमैप भी जारी किया—

  1. पारदर्शी और जवाबदेह नगर प्रशासन
  2. वैज्ञानिक एवं आधुनिक कचरा प्रबंधन
  3. समान और नियमित जलापूर्ति
  4. बेहतर सड़कें, नाले और सुव्यवस्थित शहरी ढांचा
  5. रियल-टाइम प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग हेतु पब्लिक डैशबोर्ड
  6. तेज और प्रभावी शिकायत निवारण व्यवस्था

अंत में उन्होंने कहा कि ‘धनबाद डिजर्व्स बेटर’ अभियान के तहत शहर की बुनियादी जरूरतों को पहले दुरुस्त किया जाएगा, ताकि आगे के बड़े विकास कार्यों के लिए मजबूत नींव तैयार हो सके।

 

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular