कोलकाता: कोलकाता के ब्रिगेड मैदान में सनातन संस्कृति संसद द्वारा आयोजित सामूहिक गीता पाठ में लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, साध्वी ऋतंभरा, भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी, सुकांत मजूमदार, दिलीप घोष और राज्यपाल सीवी आनंद बोस सहित कई साधु-संत मौजूद थे।
राज्यपाल बोस ने गीता श्लोकों का उच्चारण किया और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाते हुए श्रीकृष्ण-अर्जुन संवाद की याद दिलाई। उन्होंने कहा कि जैसे कृष्ण ने अर्जुन को कर्तव्य निभाने की प्रेरणा दी, उसी तरह बंगाल भी काम करने के लिए तैयार है।
बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने कहा कि गीता पाठ का चुनाव से कोई सीधा संबंध नहीं है, लेकिन उन्होंने हिंदू और मुस्लिम वोट को लेकर राजनीतिक आरोप भी लगाए। आयोजक कार्तिक महाराज ने बताया कि कार्यक्रम विभिन्न मठों और धार्मिक संस्थानों के सहयोग से आयोजित किया गया।






















