28.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का उपायुक्त ने किया शुभारंभ…

जमुआ: समाज में व्याप्त कुप्रथाओं के उन्मूलन, बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम तथा महिलाओं एवं बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरकार द्वारा संचालित सामाजिक कुरीति निवारण योजना, बाल विवाह मुक्त झारखंड एवं मिशन शक्ति के अंतर्गत खोरीमहुआ अनुमंडल स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला का आयोजन जमुआ स्थित पेठहड़ी मैदान में किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी रामनिवास यादव एवं जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने, बाल विवाह उन्मूलन हेतु कानूनी प्रावधानों की जानकारी देने तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा,
“बेटी को बेटा बना लो तो इतिहास छू लेगी, जरा सा पंख खोलो तो आकाश छू लेगी।”
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यालयों में बालिकाओं की उपस्थिति लड़कों की तुलना में अधिक है, जो यह दर्शाता है कि लड़कियां अब शिक्षा के प्रति अधिक अग्रसर हो रही हैं।
उपायुक्त ने आगे कहा कि समाज में यह धारणा है कि बेटा ही बुढ़ापे का सहारा बनेगा, लेकिन आने वाले समय में बेटियां ही माता-पिता की असली सहारा और बुढ़ापे की लाठी बनेंगी। उन्होंने समाज से आह्वान किया कि बालिकाओं को भी वही सम्मान दिया जाए जो समाज के अन्य वर्गों को दिया जाता है।
उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में समाज में कहीं न कहीं मूल्यों का ह्रास हो रहा है, जिसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयास और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है।

spot_img
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14
Video thumbnail
BCCL कर्मी को कार ने एक बार बनी दो बार टक्कर मार किया जान लेने का प्रयास,पर तस्वीरें CCTV में हो गयी
01:49
Video thumbnail
गिरिडीह में चेन छिनतई की दो घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा, कटिहार से दोनों सोने की चेन बरामद
02:58
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular