20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

Dhanbad News: कांग्रेस नेता राशिद रजा के बेटों की गुंडागर्दी, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

Dhanbad News: कांग्रेस नेता के बेटों की गुंडागर्दी, पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को लोहे की रॉड से पीटा

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद में कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक शर्मनाक घटना सामने आई है। कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के पुत्र सैफ व कैफ और उनके भाई मन्नू अंसारी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पत्रकारों के साथ सरेआम मारपीट की। रणधीर वर्मा चौक पर हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है और पूरे प्रदेश में इसकी निंदा की जा रही है।

पत्रकारों और कार्यकर्ताओं को बनाया निशाना

ED के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे पत्रकारों और पार्टी कार्यकर्ताओं पर सैफ, कैफ और मन्नू ने लोहे की रॉड से हमला किया। इस हमले में चार पत्रकार घायल हुए, जिनमें से एक पत्रकार शाहीद की नाक पर गंभीर चोट लगी है। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया।

मोबाइल और कैमरे तोड़े, वीडियो बनाने पर हमला

घटना के दौरान जब पत्रकारों ने मारपीट की तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू किया, तो हमलावरों ने उनके मोबाइल फोन छीन लिए और कैमरे तोड़ दिए। इस दौरान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार संजय कुमार और नीरज कुमार भी हमले का शिकार बने। प्रेस क्लब के महासचिव अजय प्रसाद के साथ भी धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की गई।

पहले से थी हमले की योजना

सूत्रों के अनुसार, राशिद रजा अंसारी के बेटों और भाई ने पहले से ही अपनी काली रंग की थार गाड़ी में लोहे की रॉड रखकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इसका सीधा अर्थ है कि वे मारपीट की पूर्व योजना बनाकर आए थे।

CCTV और पत्रकारों के कैमरे में कैद हुई वारदात

यह पूरी घटना प्रशासनिक सीसीटीवी कैमरों, पत्रकारों के मोबाइल और कैमरों में कैद हो गई है। इसके साथ ही घटना के दौरान राशिद रजा अंसारी और कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष सिंह भी मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने कोई हस्तक्षेप नहीं किया।

पुलिस ने दर्ज किया बयान, प्रेस क्लब ने जताया रोष

घटना के बाद धनबाद थाना पुलिस ने घायल पत्रकारों से बयान लिया है और लिखित शिकायत दर्ज कर ली गई है। वहीं, धनबाद प्रेस क्लब की आपात बैठक में आरोपितों की गिरफ्तारी और राशिद रजा को पार्टी पद से हटाने की मांग की गई है। क्लब ने गुरुवार को काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन और सोमवार से चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की है।

यह भी पढ़े : Dhanbad News: सिंदरी यार्ड में कंपनी सुपरवाइजर और गार्ड ने की रेलवे सामान की चोरी, 5 गिरफ्तार

गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने वीडियो किया पोस्ट

घटना के तुरंत बाद गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने वीडियो को अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर साझा करते हुए तीखी टिप्पणी की:

https://twitter.com/i/status/1912494820431438336
“झारखंड कांग्रेसियों का धनबाद में बहुत बड़ा शक्ति प्रदर्शन। दौड़ा-दौड़ाकर पत्रकारों को पीटा। राहुल गांधी ने कांग्रेस को आखिरकार मजबूत कर ही दिया।”
spot_img
Video thumbnail
Dhanbad
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular