29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Dhanbad News: KYC Update के नाम पर साइबर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, 5 सिम कार्ड बरामद

धनबाद में साइबर ठग गिरफ्तार: KYC Update के नाम पर कर रहा था ठगी, यूपी-बिहार में कर चुका है लाखों की ठगी

धनबाद: झारखंड के धनबाद से बड़ी खबर सामने आई है जहाँ पुलिस ने केवाईसी KYC Update कराने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जीतू रविदास के रूप में हुई है, जो कुमारधुबी ओपी क्षेत्र के बरडंगाल का निवासी है। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड बरामद किए हैं, जिनमें से तीन सिम कार्ड से ठगी की पुष्टि हुई है।

बैंक अधिकारी बनकर करता था कॉल, लोगों को देता था झांसा

साइबर डीएसपी संजीव कुमार ने जानकारी दी कि आरोपी खुद को बैंक का अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करता था और उनके मोबाइल नंबर पर KYC Update करने की बात कहकर झांसे में लेता था। इसके बाद वह मोबाइल डाटा एक्सेस कर पीड़ितों के बैंक खातों से रकम निकाल लेता था।

यह भी पढ़े : Dhanbad News: कांग्रेस नेता राशिद रजा के बेटों की गुंडागर्दी, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

यूपी और बिहार में की ठगी, NCRP पर दर्ज हैं केस

डीएसपी के अनुसार, आरोपी ने उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति से दो बार में कुल 49,980 रुपये और बिहार के एक अन्य व्यक्ति के खाते से लगभग 38,000 रुपये की साइबर ठगी की है। इन तीन सिम कार्ड्स पर उत्तर प्रदेश और बिहार में पहले से ही साइबर क्राइम के मामले दर्ज हैं।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई गिरफ्तारी

धनबाद पुलिस ने आरोपी को उसकी मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रैक कर छापेमारी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि उसने गांव के एक युवक से 6,000 रुपये में सिम कार्ड खरीदे थे। पुलिस ने सिम कार्ड बेचने वाले युवक को भी आरोपी बनाया है।

पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में, आगे की जांच जारी

पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। साइबर टीम अब उसके नेटवर्क की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि कहीं और किन-किन जगहों पर उसने लोगों को ठगा है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular