29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Murshidabad Violence: मुर्शिदाबाद हिंसा का बांग्लादेशी कनेक्शन, पिता-पुत्र की हत्या मामले में 2 गिरफ्तार

Murshidabad Violence: बांग्लादेशी कनेक्शन और पिता-पुत्र की हत्या में गिरफ्तारी, मालदा राहत शिविर में पीड़ितों की दर्दनाक दास्तां”

Murshidabad Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान फैली हिंसा के बाद हालात धीरे-धीरे सामान्य होते नजर आ रहे हैं। हालांकि, इस हिंसा ने कई परिवारों की जिंदगी को पूरी तरह से बदल दिया है। ताजा जानकारी के अनुसार, हिंसा के दौरान पिता-पुत्र की हत्या करने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस घटना में बांग्लादेशी उपद्रवियों की संलिप्तता का भी संदेह जताया गया है, जिसे गृह मंत्रालय को रिपोर्ट किया गया है।

हत्या के आरोपी दो भाई गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद पुलिस ने हिंसा के दौरान हुई एक दिल दहला देने वाली घटना में पिता और पुत्र की हत्या के आरोप में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम कालू नदाब और दिलदार नदाब बताए जा रहे हैं, जो जाफराबाद के निवासी हैं। इनमें से एक आरोपी को बांग्लादेश सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा बीरभूम जिले से पकड़ा गया। दोनों आरोपी हिंसा के बाद से फरार चल रहे थे।

बांग्लादेशी कनेक्शन से खुली साजिश की परतें

प्रारंभिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि मुर्शिदाबाद हिंसा में बांग्लादेशी उपद्रवियों की भूमिका हो सकती है। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय को भेजी गई रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि कुछ हमलावरों की पहचान बांग्लादेशी नागरिकों के तौर पर हुई है, जो अवैध रूप से भारत में घुसे थे। इस संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

वक्फ कानून (Waqf Bill) के खिलाफ भड़की थी हिंसा

मुर्शिदाबाद के सुती, जंगीपुर, समसेरगंज और धूलियन जैसे मुस्लिम-बहुल इलाकों में 11 और 12 अप्रैल को वक्फ Waqf Bill (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान स्थिति बेकाबू हो गई थी। देखते ही देखते ये प्रदर्शन सांप्रदायिक हिंसा में तब्दील हो गए, जिसमें अब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं। कई घरों को आग के हवाले कर दिया गया, दुकानों को लूटा गया और महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं भी सामने आईं।

यह भी पढ़े : West Bengal Violence: मुर्शिदाबाद से सैकड़ों लोग भागे, नदी पार कर मालदा में ली शरण – जानें पूरी कहानी”

पीड़ितों की दर्दभरी दास्तां

हिंसा के बाद सैकड़ों लोग भागीरथी नदी पार कर मालदा जिले में शरण लेने को मजबूर हो गए। मालदा के राहत शिविरों में शरण लिए लालचंद मंडल ने बताया, “हमने अपना सब कुछ खो दिया है। घर जला दिए गए, संपत्ति लूट ली गई। अब बस सरकार से यही उम्मीद है कि शांति बहाल हो और हम अपने घर वापस लौट सकें।”

वहीं राहत शिविर में रह रहीं रूपा मंडल ने कहा, “चार दिन हो गए हैं यहां आए हुए। अचानक हमला हुआ, कुछ समझ नहीं आया। बीएसएफ (BSF) ने हमें सुरक्षित निकाला। अब मुआवजे की उम्मीद है ताकि फिर से कुछ शुरू कर सकें।”

प्रशासन और सुरक्षा बल सतर्क

राज्य प्रशासन और पुलिस बल अब पूरी तरह सतर्क है। मुर्शिदाबाद में अतिरिक्त केंद्रीय बलों की तैनाती की गई है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। मालदा प्रशासन ने राहत शिविरों में पीड़ितों के लिए भोजन, पानी और दवाइयों की व्यवस्था की है। साथ ही स्थानीय विधायक और स्वयंसेवी संगठन भी लगातार सहयोग कर रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular