20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए कांग्रेस को मजबूत करें: जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह…

धनबाद(DHANBAD):धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने दो दिवसीय पंचायत स्तरीय पदयात्रा के तहत टुंडी प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जन चौपाल का आयोजन कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संगठित करने का आह्वान किया।

यह पदयात्रा लक्षुरायडीह पंचायत से शुरू होकर बरवाटांड़, कटनिया, कदैयां और राजा भिठा पंचायत तक पहुंची, जहां सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता झंडा-बैनर के साथ शामिल हुए। इस दौरान ग्राम पंचायत कांग्रेस और बूथ लेवल एजेंट का चयन भी किया गया।

कांग्रेस झंडा हर घर पर फहराने का संकल्प

कार्यक्रम के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर पार्टी का झंडा लगाया और लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया। लुकैया पंचायत में दलित नेता वकील बाउरी के आवास पर जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं ने रात्रि विश्राम किया।

मोदी सरकार पर तीखा हमला

जन चौपाल में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा,

“जब सत्ता में हनक होती है, तब वह अपने बूटों तले आवाजों को कुचल देती है। आज देश में सत्ता को सच सुनने की आदत नहीं रही। हया और शर्म अब सियासत बेच रही है।”

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी, सीबीआई और आयकर विभाग को राजनीतिक हथियार बना दिया गया है।

जिलाध्यक्ष ने आगे कहा:

“आज देश में विचारधारा की लड़ाई चल रही है। एक ओर कांग्रेस संविधान बचा रही है, तो दूसरी ओर भाजपा उस पर हमला कर रही है। हम हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेंगे।”

संस्थानों पर भाजपा का नियंत्रण – कार्यकारी अध्यक्ष का आरोप

कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी ने भाजपा और आरएसएस पर संस्थागत कब्जे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ भाजपा कार्यकर्ताओं को दिया जा रहा है, और जब कांग्रेस इसका विरोध करती है तो कार्यकर्ताओं को जेल भेजा जाता है।

“जनता अब सच्चाई देख रही है और आने वाले समय में भाजपा से दूरी बनाना शुरू कर देगी।”

नेताओं की मौजूदगी और संचालन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष आनन्द मोदक ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव असद कलीम ने किया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस के कई प्रमुख नेता मौजूद थे, जिनमें:
राशिद रजा अंसारी, योगेन्द्र सिंह योगी, नवनीत नीरज, अछयवर प्रसाद, अशोक लाल, कयूम खान, अनिल साव, सिता राणा, मोइन अंसारी, राजेश राम, गोपाल कृष्ण चौधरी, रामबिलास राम, जितेंद्र शर्मा, निशा सिंह, गयासूद्दीन अंसारी, हाकिम अंसारी, बसारत अंसारी, अहमद हुसैन, और दर्जनों अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
Dhanbad
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57
Video thumbnail
ऊर्जामित्रों को चार माह से नही मिला वेतन,टेबल बिलिंग से उपभोक्ताओं की कट रही जेब,करेंगे प्रदर्शन...
04:12
Video thumbnail
रामगढ़:JMM जिला अध्यक्ष के अंगरक्षक को कैसे लगी गोली,जांच शुरू..!
02:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular