26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

डॉक्टर की लापरवाही से गई बुजुर्ग की जान: जमुआ में स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल

डॉक्टर की लापरवाही से बुजुर्ग की मौत, जमुआ में हंगामा

जमुआ प्रखंड के कारोडीह गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत डॉक्टर की लापरवाही के कारण हो जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना बीती रात की है, जब एक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और गोतिया भाई के बीच मारपीट में 65 वर्षीय कार्तिक दास गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें जमुआ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन समय पर डॉक्टर की अनुपस्थिति के कारण उनकी मौत अस्पताल में ही हो गई।

गिरिडीह के जमुआ में डॉक्टर की लापरवाही से घायल बुजुर्ग की मौत। स्थानीय नेता नाराज, स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली पर उठे सवाल।

जमीनी विवाद में घायल हुए थे कार्तिक दास

ग्राम कारोडीह में पारिवारिक जमीनी विवाद के कारण हुई झड़प में कार्तिक दास, पिता तेजो रविदास, पर कुदाल से हमला किया गया। इस हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत जमुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही और प्राथमिक उपचार न मिलने के कारण उनकी हालत बिगड़ती गई और अंततः मौत हो गई।

स्थानीय नेताओं का फूटा गुस्सा, माले नेता ने दी चेतावनी

घटना के बाद अस्पताल पहुंचे भाकपा माले के नेता अशोक पासवान ने डॉक्टर की लापरवाही पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा-“अगर अस्पताल में डॉक्टर समय पर उपस्थित होते, तो शायद कार्तिक दास की जान बचाई जा सकती थी। यहाँ डॉक्टरों की लापरवाही लगातार बढ़ रही है।”उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जमुआ स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की भारी कमी है और स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। माले नेता ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही इस स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो पार्टी कार्यकर्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह भी पढ़े : बेड़ो थाना परिसर में पड़हा समाज का हंगामा: तोड़फोड़ और धक्का-मुक्की, थाना प्रभारी घायल

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल, प्रशासन से न्याय की मांग

कार्तिक दास की मौत के बाद उनके परिजन सदमे में हैं। परिवारवालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। उन्होंने प्रशासन से न्याय की मांग की है और दोषी डॉक्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्थानीय लोग भी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाएं दोबारा न हों।

स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली बनी लोगों के लिए खतरा

यह घटना जमुआ क्षेत्र में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को उजागर करती है। समय पर डॉक्टरों की अनुपलब्धता और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की कमी आम लोगों की जान पर भारी पड़ रही है। यह सिर्फ एक मामला नहीं, बल्कि पूरे ग्रामीण क्षेत्र की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular