31.3 C
Jharkhand
Sunday, August 9, 2026

झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की अनुशासन समिति के सभापति बने कृष्णा अग्रवाल…

झारखण्ड: झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए अनुशासन समिति का गठन किया गया है।

गत 3 मई को राँची में आयोजित झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन की समीक्षा बैठक में संगठन में अनुशासन व्यवस्था को प्रभावी बनाने हेतु एक अनुशासन समिति गठित करने का प्रस्ताव रखा गया था। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं धनबाद निवासी कृष्णा अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव अनुशासन समिति के सभापति पद हेतु रखा, जिसे सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

इस संबंध में झारखण्ड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय महामंत्री  विनोद कुमार जैन द्वारा औपचारिक पत्र जारी कर श्री कृष्णा अग्रवाल को अनुशासन समिति का सभापति नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें पाँच सदस्यीय समिति का गठन कर शीघ्र प्रांतीय कार्यालय को सूचित करने का दायित्व सौंपा गया है।

कृष्णा अग्रवाल ने प्रांतीय नेतृत्व एवं संगठन के वरिष्ठजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं कार्यसंस्कृति को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से समिति निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं संगठनहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करेगी।

कृष्णा अग्रवाल की नियुक्ति पर धनबाद सहित पूरे झारखण्ड के सामाजिक एवं मारवाड़ी समाज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

spot_img
Video thumbnail
विश्व आदिवासी दिवस विशेष:SSLNT की छात्राओं ने किया धमाल...
03:18
Video thumbnail
JPSC विवाद में नया ट्विस्ट! अमर बाउरी के बाद महेश दुबे ने भी उठाए सवाल, कार्रवाई की मांग
00:36
Video thumbnail
अमर बाउरी के X पोस्ट के बाद अब JPSC सदस्य मामले में सुप्रियो भट्टाचार्य की पत्नी को लेकर होने लगी...
00:45
Video thumbnail
धनबाद:डांस कंपटीशन में भाग लेने के बाद वापस घर नही लौटा किशोर,परिजन परेशान...
03:58
Video thumbnail
कुरियर कम्पनी का कर्मी बता साईबर ठगी करने वाले जामताड़ा गैंग्स के चार गिरफ्तार...
02:46
Video thumbnail
कतरास छाता बाद में भु धंसान के बाद अब तक परेशान हैं विस्थापित मेयर ने लगाया जख्मों पर मरहम...
02:03
Video thumbnail
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए जाने पर योगेन्द्र यादव को भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया सम्मानित...
02:23
Video thumbnail
8 August 2026
02:56
Video thumbnail
8 August 2026
02:28
Video thumbnail
बाबा बैजनाथ का आज का श्रृंगार...बोल बम हर हर महादेव...#बाबाबैद्यनाथ #बैद्यनाथधाम #देवघर #हरहरमहादेव.
00:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular