32.8 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

लताकी में महापंचायत, ग्रामीणों ने की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग.. जमुआ पुलिस प्रशासन से दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की उठी मांग…

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के जमुआ प्रखंड अंतर्गत लताकी पंचायत में उस समय आक्रोश फैल गया जब दुबे नर्सिंग होम में इलाज कराने पहुंचे हृदय रोग से पीड़ित रिटायर्ड शिक्षक मोहम्मद यूसुफ शेख, उनके दो पुत्रों और अस्पताल कर्मियों के बीच मारपीट की घटना सामने आई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए, जिनका इलाज फिलहाल निजी अस्पताल में चल रहा है।

मामले ने तब तूल पकड़ा जब अस्पताल के संचालक डॉ. राजेश दुबे द्वारा वायरल वीडियो में इलाज कराने आए परिजनों को “आतंकवादी” कहे जाने का आरोप लगाया गया। इस टिप्पणी को लेकर लताकी पंचायत के ग्रामीणों में रोष फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि यह बयान न केवल अमर्यादित है, बल्कि पूरी तरह से अन्यायपूर्ण और समुदाय विशेष को आहत करने वाला है।

ग्रामीणों और पीड़ित परिवार की ओर से अस्पताल का सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक किए जाने की मांग की जा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके। इसको लेकर रविवार को लताकी में एक महापंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें जिला परिषद सदस्य संजय हाजरा, मुखिया प्रतिनिधि, पंचायत समिति सदस्य शंभू हाजरा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

पत्रकारों से बातचीत में डॉ. राजेश दुबे ने सफाई देते हुए कहा, “मैंने ‘आतंकवादी’ शब्द का इस्तेमाल किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं किया, बल्कि यह कहा था कि कुछ लोग आतंकवादी जैसे तरीके से अस्पताल में घुसे थे। यदि जरूरत पड़ी तो हम सीसीटीवी फुटेज दिखाने के लिए तैयार हैं।”

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि घटना की निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए, चाहे वे किसी भी पक्ष से हों।

 

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!