25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

12 फरवरी को देशव्यापी आम हड़ताल, इंटक समेत कई श्रमिक संगठनों का आह्वान…

IMG 20260210 WA0042

धनबाद: इंटक समेत देश के तमाम केंद्रीय श्रमिक संगठनों, सेक्टोरल फेडरेशनों और एसोसिएशनों के संयुक्त आह्वान पर गुरुवार 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल की घोषणा की गई है। हड़ताल को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में इंटक के महासचिव ए.के. झा ने कहा कि केंद्र सरकार की श्रमिक-विरोधी, किसान-विरोधी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ यह हड़ताल की जा रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि चार लेबर कोड लागू कर श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। इससे स्थायी रोजगार, न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा और संगठन बनाने के अधिकार पर गंभीर असर पड़ेगा। श्रमिक संगठनों का कहना है कि सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों के हित में श्रम कानूनों में बदलाव कर रही है।

संयुक्त बयान में कहा गया कि कोयला, इस्पात सहित कई सार्वजनिक क्षेत्रों का लगातार निजीकरण किया जा रहा है। कोयला उद्योग में कमर्शियल माइनिंग, आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा के कारण मजदूरों का भविष्य असुरक्षित हो गया है। साथ ही विस्थापन, मुआवजा और पुनर्वास जैसे मुद्दों पर सरकार की नीतियों को असंवेदनशील बताया गया।

श्रमिक संगठनों की प्रमुख मांगों में चारों श्रम संहिताओं को रद्द करना, सुनिश्चित रोजगार व न्यूनतम मजदूरी, सामाजिक सुरक्षा की गारंटी, एमएसपी को कानूनी दर्जा देना तथा सार्वजनिक क्षेत्रों के निजीकरण पर रोक लगाना शामिल है।
प्रेस वार्ता में इंटक के कार्यकारी अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, एटक नेता भवानी बंदोपाध्याय सहित कई मजदूर नेता उपस्थित थे।

spot_img
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular