20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

Nirsa News: बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा! कापासारा ओसीपी का पेट्रोल-डीजल पंप कराया बंद

Nirsa News: निरसा विधानसभा क्षेत्र के कापासारा ओसीपी के आसपास स्थित गांवों में पिछले आठ दिनों से बिजली आपूर्ति ठप है। नाराज ग्रामीणों ने विरोध स्वरूप ओसीपी के पेट्रोल और डीजल पंप को बंद कर धरना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जल्द बिजली बहाल करने की मांग की है।

निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ईसीएल मुगमा क्षेत्र के कापासारा ओसीपी के आसपास स्थित गांवों में पिछले आठ दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कापासारा ओसीपी स्थित पेट्रोल और डीजल पंप का संचालन बंद करा दिया और धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लगा 500 केवीए का ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। कई बार संबंधित अधिकारियों और ईसीएल प्रबंधन को समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार आठ दिनों तक बिजली नहीं रहने से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग की समस्या और घरेलू कार्यों में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, जबकि बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

सोमवार को आक्रोशित ग्रामीण कापासारा ओसीपी परिसर पहुंचे और पेट्रोल व डीजल पंप के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि जब तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

ग्रामीणों ने मांग की कि जले हुए 500 केवीए ट्रांसफार्मर को तत्काल बदला जाए या उसकी मरम्मत कर जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति शुरू की जाए। उनका कहना है कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा के अभाव में लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और जिम्मेदार विभाग को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष, युवा और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बिजली की समस्या अब असहनीय हो चुकी है और प्रशासन को तत्काल हस्तक्षेप कर लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: Jharkhand Crime News: गिरिडीह में पिता ने तीन बच्चियों की ली जान, गांव में पसरा मातम

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular