29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

पूर्वी टुंडी के गढ़ रघुनाथपुर PHC में लापरवाही की पराकाष्ठा, दोपहर 12 बजे तक लटका रहा ताला…

धनबाद: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी प्रखंड स्थित गढ़ रघुनाथपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली एक बार फिर सामने आई है। झारखंड सरकार के ‘स्वस्थ झारखंड’ के दावों के बीच जमीनी हकीकत कुछ और ही तस्वीर पेश कर रही है। शुक्रवार को निर्धारित समय के बावजूद दोपहर 12 बजे तक PHC का मुख्य द्वार बंद मिला और ताला लटका रहा।

सरकारी नियमों के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को दिन के समय मरीजों के इलाज के लिए खुला रहना अनिवार्य है, लेकिन गढ़ रघुनाथपुर PHC में इसका पालन होता नहीं दिखा। दूर-दराज के गांवों से इलाज के लिए पहुंचे ग्रामीण घंटों इंतजार करते रहे, लेकिन जब अस्पताल नहीं खुला तो वे मायूस होकर लौटने को मजबूर हो गए।

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। अक्सर अस्पताल समय पर नहीं खुलता, जिससे मरीजों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। मौके पर न तो कोई चिकित्सा अधिकारी मौजूद था और न ही पैरामेडिकल स्टाफ। पूरे परिसर में सन्नाटा पसरा रहा।

स्वास्थ्य सेवाओं की ऐसी लापरवाही न सिर्फ सरकारी दावों की पोल खोलती है, बल्कि ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य व्यवस्था की गंभीर स्थिति को भी उजागर करती है। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर कब कार्रवाई होगी और ग्रामीणों को समय पर इलाज कब मिल पाएगा।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular