25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

SSP के औचक निरीक्षण के बाद तुर्की और पारू थानाध्यक्ष निलंबित…

मुजफ्फरपुर: पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने को लेकर मुजफ्फरपुर में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) कुमार मिश्रा द्वारा किए गए औचक निरीक्षण और मामलों की समीक्षा के बाद तुर्की थाना और पारू थाना के तत्कालीन थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार SSP कुमार मिश्रा ने तुर्की थाना का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान पश्चिमी-2 के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा की गई जांच में थाना स्तर पर कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि तत्कालीन थानाध्यक्ष द्वारा बिना किसी लिखित परिवाद के एक व्यक्ति को अवैध रूप से बंद रखा गया था। इसके अलावा माननीय न्यायालय द्वारा जारी वारंट और कुर्की आदेशों को लंबित रखने के भी प्रमाण पाए गए।

वहीं, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन में यह भी सामने आया कि बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम से संबंधित मामलों में जब्त किए गए पदार्थों की समुचित सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसे गंभीर लापरवाही की श्रेणी में माना गया है।

इन सभी कृत्यों को कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, अकर्मण्यता एवं संदिग्ध आचरण मानते हुए तुर्की थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक संदीप कुमार महतो को सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

इधर, पुलिस महानिदेशक, बिहार के निर्देश पर पारू थाना कांड संख्या 334/25 की समीक्षा SSP मुजफ्फरपुर द्वारा की गई। समीक्षा में पाया गया कि हत्या जैसे गंभीर एवं संवेदनशील मामले में सात माह बीत जाने के बावजूद न तो अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई, न ही न्यायालय से वारंट प्राप्त किया गया और न ही जख्मी स्वतंत्र गवाह का बयान दर्ज कराया गया।

इन गंभीर लापरवाहियों को देखते हुए पारू थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष, पुलिस निरीक्षक चंदन कुमार को भी सामान्य जीवन-यापन भत्ता पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है

spot_img
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular