25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

भुरकुंडा में वैश्य मोर्चा का वैश्य सद्भावना महासम्मेलन, भव्य शोभायात्रा का आयोजन…

IMG 20260130 WA0059

भुरकुंडा: झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के शहादत दिवस के अवसर पर भुरकुंडा स्थित उत्सव मैरेज हॉल (महात्मा गांधी सभागार) में वैश्य सद्भावना महासम्मेलन का आयोजन किया।

कार्यक्रम से पूर्व भुरकुंडा थाना मैदान से भव्य वैश्य शोभायात्रा निकाली गई, जो भुरकुंडा बाजार, मेन रोड, बिरसा चौक होते हुए महासम्मेलन स्थल तक पहुँची। इसमें रामगढ़, हजारीबाग, रांची, गुमला, बोकारो, चतरा और लातेहार जिलों से बड़ी संख्या में वैश्य समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समाजसेवी शामिल हुए।
महासम्मेलन की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने की, जबकि संचालन केंद्रीय महासचिव आदित्य नारायण प्रसाद और प्रखंड अध्यक्ष मुकेशलाल सिंदूरिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई और दीप प्रज्वलन के साथ उद्घाटन किया गया।

स्वागत समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया, वहीं प्रधान महासचिव बीरेंद्र कुमार ने वैश्य मोर्चा की गतिविधियों और समाज से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर 16 व्यक्तियों को उत्कृष्ट वैश्य सम्मान से सम्मानित किया गया, जिनमें समाजसेवी, पत्रकार, अभियंता एवं अन्य क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल थे।

अध्यक्षीय संबोधन में महेश्वर साहु ने कहा कि महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन की शुरुआत रामगढ़ की क्रांतिकारी धरती से की थी। उन्होंने कहा कि समाज के हित में संघर्ष करने के लिए पद नहीं, बल्कि साफ नीयत और मजबूत इच्छाशक्ति आवश्यक है। उन्होंने आगामी 23 मार्च को रांची में आयोजित होने वाले महासम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय भागीदारी की अपील की।

कार्यक्रम में कई समाजसेवियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने संबोधन दिया। महासम्मेलन को सफल बनाने में वैश्य मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय रहा।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular