42.6 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

बंगाल में मतदान के बीच हिंसा: कई जिलों में झड़पें, भाजपा उम्मीदवार पर हमले का आरोप…

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल में मतदान के बीच कई जगहों से हिंसा और झड़प की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे चुनावी माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
सिलीगुड़ी में भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत की खबर है। वहीं, मुर्शिदाबाद में टीएमसी और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच झड़प हुई है।

इसी बीच दक्षिण दिनाजपुर के कुमारगंज से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु सरकार पर हमले की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि एक बूथ पर कथित ‘बूथ जैमिंग’ की सूचना मिलने के बाद जब वे अपनी टीम के साथ वहां पहुंचे, तो उन पर लाठियों और घूंसों से हमला किया गया।

भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया है कि पुलिस की मौजूदगी में टीएमसी समर्थकों ने उनके साथ मारपीट की। वहीं, आरोप यह भी है कि कुमारगंज में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पोलिंग एजेंट को बूथ में प्रवेश करने से रोका।

मामले को गंभीरता से लेते हुए भारत निर्वाचन आयोग ने घटना के वीडियो में दिख रहे लोगों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
बताया जा रहा है कि कूचबिहार, मालदा और अन्य इलाकों में भी तनाव और बवाल की स्थिति बनी हुई है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
असम की गर्भवती युवती से दु'ष्क'र्म का आरोपी राजू साव को जेल,धनबाद के आपणो घर सोसायटी में अक्षत
00:46
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!