40.3 C
Jharkhand
Tuesday, June 16, 2026

री-एडमिशन शुल्क, बिजली-पानी व ट्रैफिक व्यवस्था समेत विभिन्न समस्याओं पर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने उपायुक्त से की मुलाक़ात…

IMG 20260422 WA0064

उपायुक्त ने शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन, री-एडमिशन मामले में दो दिनों के भीतर बैठक की बात कही

झरिया: क्षेत्र में व्याप्त बिजली, पानी, ट्रैफिक व्यवस्था तथा विद्यालयों में री-एडमिशन के नाम पर मोटी रकम वसूली सहित विभिन्न जन समस्याओं को लेकर झरिया विधायक रागिनी सिंह ने जिला उपायुक्त आदित्य रंजन से उनके आवास पर मुलाक़ात कर विस्तार से चर्चा की।

मुलाक़ात के दौरान विधायक ने झरिया एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार उत्पन्न हो रही बिजली आपूर्ति बाधित रहने, जलापूर्ति की समस्या तथा दिग्वाडीह क्षेत्र में स्कूल के समीप ट्रैफिक व्यवस्था की अव्यवस्था जैसे गंभीर विषयों को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि इन समस्याओं के कारण आम जनता, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए इनका त्वरित समाधान अत्यंत आवश्यक है।

इस अवसर पर विधायक ने जिले के विभिन्न विद्यालयों में री-एडमिशन के नाम पर अभिभावकों से अत्यधिक शुल्क वसूले जाने के मामले को भी गंभीरता से उपायुक्त के समक्ष रखा और इस पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला उपायुक्त आदित्य रंजन ने विधायक को पूर्ण रूप से आश्वस्त किया कि सभी उठाए गए विषयों पर प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाएगा और शीघ्र सभी समस्याओं के समाधान का प्रयास किया जाएगा।

विशेष रूप से री-एडमिशन शुल्क वसूली के मुद्दे पर उपायुक्त ने कहा कि प्रशासन इस विषय को गंभीरता से ले रहा है तथा अगले दो दिनों के भीतर संबंधित अधिकारियों एवं स्कूल प्रबंधन के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान निकाल लिया जाएगा।

विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और वे लगातार प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ हल कराने के लिए प्रतिबद्ध है

spot_img
Video thumbnail
नशा को ना जिंदगी को हां कहिए,जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा SSP-DDC ने दिया यह पैगाम...
03:07
Video thumbnail
फैजल खान गुं'डा है,शिक्षक कहलाने योग्य नही,मेरे भाई की ह'त्या मस उसका हाथ:रौशन आनंद
06:54
Video thumbnail
तोपचांची अंचलाधिकारी के खिलाफ ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन,ये गंभीर आरोप लगा कर कर रहें
02:28
Video thumbnail
गयापुल अंडरपास, FM रेडियो स्टेशन का जायजा लेने के बाद सांसद ढुलू महतो ने PM मोदी को लेकर कह दी बड़ी
03:23
Video thumbnail
निर्माणाधीन भूली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को कुछ ज्यादा ही हो रही है परेशानी,DRM कब लेंगे संज्ञान.?
01:25
Video thumbnail
धनबाद के सरायढेला में सादगी और संघर्ष के प्रतीक कॉमरेड ए.के. राय के जयंती दी गई श्रद्धांजलि।
03:04
Video thumbnail
पेयजल बिजली प्रदूषण आग और C चोरी को लेकर जमकर बरसें ढुलू महतो...
03:59
Video thumbnail
समावेशी समाज के निर्माण के लिए साझेदारी और लैंगिक समानता जरूरी : प्रो. डायना फॉक्स।
03:07
Video thumbnail
सड़क है या नाली धनबाद के इस मुहल्ले के पार्षद महोदय को जनता के लिए टाइम नही है...
01:36
Video thumbnail
धनबाद में 26वीं यूथ झारखंड राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज 16 जून से
05:33

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!