26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

बेटे-बहू की प्रताड़ना से तंग बुजुर्ग व्यवसायी पहुंचे धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा के जनता दरबार

धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, जमीन विवाद, अवैध कब्जा और घरेलू हिंसा जैसे मामलों पर दिए गए जरूरी निर्देश

धनबाद: मंगलवार को उपायुक्त माधवी मिश्रा द्वारा आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न हिस्सों से आए दर्जनों लोगों ने अपनी समस्याओं को रखा। जनता दरबार में घरेलू कलह से लेकर भूमि विवाद, अवैध क्रशर निर्माण, और सरकारी जमीन पर अतिक्रमण जैसी विविध समस्याएं सामने आईं।

बुजुर्ग व्यवसायी ने बेटे-बहू पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

शास्त्री नगर, धोबाटांड़ निवासी एक बुजुर्ग टाइल्स-मार्बल व्यवसायी ने बताया कि वे अपने व्यवसाय के प्रोपराइटर हैं, फिर भी उनका बड़ा बेटा और बहू व्यवसाय में बाधा डालते हैं। बुजुर्ग ने उपायुक्त को बताया कि:

  • उन्हें हर महीने बैंक लोन, जीएसटी और महाजन के ऋण का भुगतान करना पड़ता है।
  • विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है और दुकान बंद कर दी जाती है।
  • झूठे मुकदमे में फंसाने की भी धमकी दी जाती है।

उन्होंने उपायुक्त से दुकान और गोदाम में रखे माल को कहीं और हस्तांतरित कराने की अनुमति और सहयोग की मांग की। इस पर उपायुक्त ने अनुमंडल पदाधिकारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का निर्देश दिया।

गांव में स्टोन क्रशर खोलने की शिकायत पर दिया जांच का आदेश

गोविंदपुर से आए एक अन्य फरियादी ने बताया कि निचितपुर स्थित सरकारी स्कूल के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से स्टोन क्रशर खोल रहा है, जिससे आसपास के 100 एकड़ खेतिहर जमीन प्रभावित हो रही है। उपायुक्त ने जिला खनन पदाधिकारी को तत्काल मौके पर जांच करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़े : रामगढ़ थाना में सुरक्षा को लेकर हुई बैठक, बैंक, ज्वेलर्स और डाककर्मियों के बीच आपसी तालमेल पर दिया गया जोर

तालाब का पानी घुसने से परेशान लोग, रास्ता बंद और सरकारी जमीन पर कब्जे की भी शिकायत

जनता दरबार में निम्नलिखित समस्याएं भी सामने आईं:

  • आवासीय परिसर में तालाब का पानी घुसना
  • ऑनलाइन रसीद निर्गत न होना
  • सरकारी भूमि पर अतिक्रमण (बिरसा मुंडा पार्क के सामने)
  • स्कूल के पास से गुजरने वाले नाले को बंद कर देना
  • आम रास्ते को अवैध रूप से बंद करना

इन सभी मामलों में उपायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular