30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

सीएसआईआर-सिम्फर, धनबाद में हिंदी सप्ताह 2025 का भव्य समापन समारोह सम्पन्न…

IMG 20250924 WA0081

धनबाद:सीएसआईआर–केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-सिम्फर), बरवा रोड, धनबाद में आयोजित हिंदी सप्ताह (14 से 24 सितंबर 2025) का समापन समारोह आज संस्थान के सभागार में दोपहर 3:30 बजे संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिक, अधिकारीगण एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में डीआरएम अखिलेश मिश्रा की उपस्थिति

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मध्य रेलवे, धनबाद के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) अखिलेश मिश्रा जी उपस्थित थे। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि भूमिका में संस्थान अनुसंधान परिषद के अध्यक्ष एवं भूतपूर्व निदेशक प्रो. डी. डी. मिश्रा ने मंच की शोभा बढ़ाई। समारोह का आरंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जो भारतीय परंपरा में शुभारंभ का प्रतीक है।

निदेशक का स्वागत भाषण: मातृभाषा में शिक्षा की आवश्यकता पर बल

संस्थान के निदेशक प्रो. अरविंद कुमार मिश्रा ने स्वागत भाषण में कहा कि आज भारत में कुछ आईआईटी संस्थानों में प्रथम वर्ष में हिंदी में शिक्षा देने का विकल्प उपलब्ध कराया गया है, जो भाषा आधारित समावेश की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि जब हम अपनी मातृभाषा में सोचते हैं, तो हमारी अभिव्यक्ति अधिक सशक्त होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हिंदी में अंतरराष्ट्रीय मंचों पर वक्तव्य को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया।

गृह मंत्री अमित शाह के संदेश का पठन

कार्यक्रम के दौरान प्रो. डी. डी. मिश्रा द्वारा गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी का हिंदी दिवस 2025 का संदेश पढ़कर सुनाया गया, जिसमें राजभाषा हिंदी को प्रशासन की भाषा बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

डीआरएम का प्रेरणादायक संबोधन

मुख्य अतिथि अखिलेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कार्यालयीन हिंदी के उपयोग में यूनिकोड तकनीक की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक शोध अगर अपनी भाषा में प्रकाशित हो तो वह जन-सामान्य तक अधिक प्रभावी रूप से पहुंच सकता है। उन्होंने स्थानीय भाषाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि इनके माध्यम से पारंपरिक ज्ञान और कौशल को अगली पीढ़ी तक पहुँचाना संभव है, जो केवल प्रमाणपत्र आधारित शिक्षा से नहीं हो सकता।

धन्यवाद ज्ञापन एवं आयोजन टीम

कार्यक्रम के अंत में मुख्य वैज्ञानिक डॉ. जे. के. पाण्डेय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। मंच संचालन शम्भूशरण मंडल, प्रशासनिक अधिकारी द्वारा किया गया। हिंदी सप्ताह के समस्त कार्यक्रमों की योजना एवं क्रियान्वयन में साहाना चौधुरी (हिंदी अधिकारी) एवं अनिमा कुमारी महातो ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

समापन राष्ट्रगान के साथ

समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें सभी उपस्थितजनों ने एक स्वर में भाग लिया।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular