25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

“सभी शिक्षित हों तो डायन प्रथा और बाल विवाह समाप्त हो जाएगी”: डॉ. रामेश्वर उराँव…

लोहरदगा: महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के तत्वावधान में आज नया नगर भवन, लोहरदगा में बाल विवाह मुक्त झारखंड, मिशन शक्ति और राज्य योजनाओं पर एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि लोहरदगा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. रामेश्वर उराँव ने कहा कि बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी कुरीतियों को समाप्त करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इन कुरीतियों को केवल शिक्षा के माध्यम से ही दूर किया जा सकता है। “ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकतर मामले सामने आते हैं क्योंकि वहां शिक्षा की कमी है। यदि हर व्यक्ति शिक्षित हो जाए तो ये कुरीतियां आसानी से समाप्त हो सकती हैं,” उन्होंने कहा।

कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. ताराचंद ने कहा कि जन-जागरूकता से ही कुरीतियों का उन्मूलन संभव है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पंचायत स्तर पर “गोइठ कार्यक्रम” चलाया जा रहा है, जिसमें मुखिया और सरकारी कर्मियों के माध्यम से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं और कुरीतियों के उन्मूलन के बारे में जागरूक किया जाता है।

उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, डालसा सचिव राजेश कुमार, एसडीपीओ वेदांत शंकर, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को बाल विवाह और डायन प्रथा उन्मूलन की शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, डीएसपी समीर तिर्की, विधायक प्रतिनिधि नीशीथ जायसवाल, जिला स्तरीय अधिकारी, सभी सीडीपीओ, पंचायत मुखिया, आंगनवाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं मौजूद थे।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular