39 C
Jharkhand
Friday, June 26, 2026

देवघर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधी गिरफ्तार…

देवघर: देवघर पुलिस कप्तान सौरभ के निर्देश पर साइबर अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के अम्बेडकर नगर, बरमसिया में छापेमारी कर पुलिस ने चार शातिर साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है।

गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने आरोपियों के पास से 7 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड और 2 लैपटॉप बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के नाम पर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी कर रहे थे।

ऑनलाइन गेमिंग के जरिए ठगी का जाल

पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया और विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से युवाओं को आकर्षक गेमिंग ऑफर और जल्दी मुनाफे का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद उनसे मोटी रकम ऐंठ ली जाती थी।
गिरफ्तार अपराधी Diamond Exchange Book, Hitman Book और Lotus Book जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए
Teenpatti, Andar-Bahar, Rummy Circle, Aviator, Jetx सहित Cricket, Football, Hockey, Horse Racing, Kabaddi, Politics Betting, International Casino और Volleyball जैसे खेलों में सट्टेबाजी (जुआ) करवाकर लोगों से पैसे ठगते थे।

पुलिस कप्तान का सख्त संदेश

पुलिस कप्तान सौरभ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि
साइबर अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे अनजान लिंक, कॉल और ऑनलाइन गेमिंग ऑफर से सावधान रहें तथा किसी भी प्रकार की ठगी की आशंका होने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन को सूचना दें।
इस कार्रवाई के बाद साइबर अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

spot_img
Video thumbnail
डॉ ओम सुधा को गरीब सवर्णो को मिलने वाले 10%EWS आरक्षण से क्यों है चिढ़ ..!
06:57
Video thumbnail
प्रिंस खान गैंग का शातिर अपराधी करने वाला था बड़ा कांड हो गया आर्म्स और कारतूस के साथ गिरफ्तार..
03:54
Video thumbnail
झरिया:निगम में जुर्माना भरने के बाद RS पैलेस का खुला ताला,ये हुई थी अनियमितता..!#Jharia
00:53
Video thumbnail
मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर पुलिस अलर्ट, एसडीपीओ निरसा के नेतृत्व में निकाला गया
01:39
Video thumbnail
कलियुगी बेटे की करामात,अनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए BCCL स्टोर कीपर पिता की शूटरों से करवा दी ह'त्या
03:41
Video thumbnail
अब बैंक मोड़ में सड़क पर गाड़ी लगाने की आवश्यकता नही DMC मॉल दे रही है फ्री पार्किंग की सुविधा...!
02:36
Video thumbnail
धनबाद ट्रैफिक पुलिस की DRM चौक पर तगड़ा वाहन जांच अभियान,अगर कागजात और हेलमेट नही है तो चालान कटना तय
01:46
Video thumbnail
Venezuela में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप ने ऐसे मचाई तबाही,कई इमारत क्षतिग्रस्त तो कुछ जमींदोज..!
00:09
Video thumbnail
11 scopes इम्पैक्ट:धनबाद के इस वार्ड में शुरू हुई सड़क एवं नाले की जीर्णोद्धार..!
04:17
Video thumbnail
रात 12 बजे टुंडी से बेख़ौफ़ वापस लौट आते हैं तो वह रघुवर दास की देन है कांग्रेस JMM की नही:ढुलु महतो
00:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular