25.2 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

16 साल बाद वासेपुर का बादशाह फहीम खान रिहा…

रांची:कभी वासेपुर की गलियों में आतंक का पर्याय बने फहीम खान अब आजाद हवा में सांस लेने वाले हैं। झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अनिल कुमार ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि फहीम खान को छह सप्ताह के भीतर रिहा किया जाए।

फहीम खान पिछले 16 साल से जेल में हैं और उम्र 75 वर्ष के करीब है। उनके स्वास्थ्य की लगातार गिरावट के मद्देनज़र अदालत ने रिहाई का आदेश दिया। उनके वकील शाहबाज अहमद ने बताया कि अदालत ने पिछले साल दायर रिट पर सुनवाई करते हुए यह निर्णय लिया।

हत्या से लेकर आजीवन कारावास तक की कहानी

साल 1989 में सागिर नामक व्यक्ति की हत्या के मामले में फहीम खान की जिंदगी बदल गई। 1991 में निचली अदालत ने उन्हें बरी किया, लेकिन हाईकोर्ट ने बाद में आजीवन कारावास की सजा सुनाई। अब जेल मैन्युअल के प्रावधानों के तहत रिहाई का रास्ता खुल गया है।

फहीम पर दर्ज लगभग 90% मामले निस्तारित हो चुके हैं। कुछ में सजा पूरी हो चुकी है, एक में ट्रायल चल रहा है और एक मामले में चार्जशीट भी अभी नहीं हुई है। पिछले दो महीनों से फहीम खान रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती हैं।

फहीम की रिहाई की खबर मिलते ही उनके घर में खुशी का माहौल है। बेटे इकबाल खान ने कहा, “हमें हमेशा न्यायपालिका पर भरोसा था, और आज वह भरोसा सही साबित हुआ।” इकबाल ने युवाओं को नसीहत दी कि अपराध की राह हमेशा बर्बादी की ओर ले जाती है और वासेपुर का नाम मेहनत से ऊंचा होना चाहिए।

 

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular